हाई प्रोटीन लेने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 09:21

प्रोटीन के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान :

मोटापा बढ़ना –
हाई प्रोटीन डाइट वजन घटाने में सहायक होती है इसीलिए अधिकतर लोग वेट लॉस के लिए प्रोटीन का सेवन डाइट में बढ़ा देते हैं, लेकिन ऐसा केवल कुछ समय तक के लिए ही संभव है. डाइटिंग करते समय प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने से कैलोरी बढ़ती है जिससे वजन कम होने के बजाए और ज्यादा बढ़ सकता है.

कैंसर का खतरा –
एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ हाई प्रोटीन डाइट फूड्स जैसे कि रेड मीट कैंसर ही नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ा सकता है. ज्यादा रेड मीट खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

हार्ट संबंधित बीमारियां –
हाई प्रोटीन डाइट के रूप में बहुत सारे रेड मीट और फुल फैट युक्त डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से शरीर में ट्राइमेथिलैमाइन एन-ऑक्साइड बढ़ जाता है जिससे दिल की कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

कैल्शियम की कमी –
हाई प्रोटीन डाइट से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो सकती है. कैल्शियम के कमी होने से ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है और ये हड्डियों को कमजोर कर सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info